फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seeing the moon saw the husband with a sieve

चांद देखकर चलनी से किया पति का दीदार

Thu, 13 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seeing the moon saw the husband with a sieve
पति के दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का पर्व बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूजन-अर्चन के बाद सौभाग्यवती महिलाओं ने चांद देखकर चलनी से पति का दीदार किया। पति ने अरघे से पत्नी को पानी पिलाकर मुंह मीठा कराया। इस पर्व के चलते घरों में उत्सव का माहौल रहा। पर्व को लेकर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पूजन सामग्री आदि की दुकानों पर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व को लेकर खरीदारी का क्रम शाम तक बना रहा। शहर के कई प्रमुख बाजारों विशेषकर मिश्रबाजार में स्थित दुकानों पर महिलाओं ने पर्व से संबंधित सामानों की खरीदारी की। पर्व की तैयारी में घर की अन्य महिलाएं भी हाथ बंटाती रहीं। उनकी उमंग के चलते घरों में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद व्रती महिलाओं के सजने-संवरने का क्रम शुरु हुआ। दिन भर व्रत रहने के बाद शाम होते ही वह समय आ ही गया, जिसका सौभाग्यवती महिलाओं को इंतजार था। देर शाम चांद के निकलने बाद सोलह शृंगार किए व्रत रखने वाली महिलाएं घर की छतों पर पूजा की थाली लेकर पहुंच गई। व्रती महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर पति की सुख-समृद्धि के साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चलनी से चांद को देखा। कई महिलाओं ने अपने आंगन या घर के बाहर खड़े होकर चांद का दीदार किया। चांद के दर्शन के बाद परंपरा के अनुसार पति ने अरघे से पत्नी को पानी पिलाकर मुंह मीठा कराया। व्रती महिलाओं के साथ ही परिवार की अन्य महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। देर रात तक पर्व की खुशियां घरों में दिखाई और सुनाई देती रही। इसके चलते शहर तथा कसबों में पूजन सामग्रियों आदि की दुकानों पर शाम तक चहल-पहल बनी रही।

हाथों पर रचाई मेहंदी
गाजीपुर। करवा चौथ पर्व पर शृंगार के क्रम में मेहंदी लगाने का काफी महत्व है। मेहंदी रचाने के लिए कई महिलाएं जहां ब्यूटी पार्लरों में पहुंची थीं वहीं अधिकांश ने घर और आसपास की महिलाओं या युवतियों से हाथों पर मेहंदी लगवाई। सुहागिनों के हाथों पर मेहंदी की एक से बढ़कर एक आकर्षक डिजाइन दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed