फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Secretary inspected the jail

सचिव ने जेल का किया निरीक्षण

Mon, 08 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Secretary inspected the jail
जिला कारागार में विधिक सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कामायनी दुबे द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। बंदियों से नि:शुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याओं को जाना। साथ ही दिशा-निर्देश भी दिया। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। जेलर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1036 बंदी निरुद्ध है। इसमें 930 पुरुष, 41 महिला बंदियों के साथ एक बच्चा निरुद्ध है और 72 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-ब्रेड, चाय दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल सब्जी (आलू, बैगन), शाम का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, मूली)। सचिव ने कोविड-19 को देखते हुए नए बंदियों को पहले आइसोलेट रखने के साथ ही संदिग्ध लक्षण होने पर जांच और सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। उन्होंने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिया, जिससे जेल में निरुद्ध बंदियों को समय से और समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। इस अवसर कारागार अधीक्षक हरिओम शर्मा, कारापाल रविंद्र यादव, कमल चंद, जेल विजिटर घनश्याम लाल श्रीवास्तव एवं विधिक प्रकोष्ठ अधिवक्ता खुर्शीदा बानों आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed