फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Secretary asked the problems with the prisoners, also saw the barracks

सचिव ने पूछीं बंदियों से समस्याएं, बैरक भी देखा

Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Secretary asked the problems with the prisoners, also saw the barracks
जिला जेल में बृहस्पतिवार को जिला सेवा प्राधिकरण की ओर से शिविर का आयोजन और निरीक्षण किया गया। प्राधिकरण की सचिव कामायनी दूबे द्वारा बंदियों से नि:शुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछीं गई। साथ ही उनके अधिकारों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1236 बंदी निरुद्ध है। जिसमें 1084 पुरूष, 58 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल तीन बच्चे है। जिसमें से 94 अल्पवयस्क है। बंदियों को सुबह का नाश्ता-ब्रेड, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, मूली), शाम का भोजन-रोटी, चावल, चने की दाल, सब्जी दी गई।सचिव ने पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरुद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरों के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव व उप कारापाल कमलचन्द उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed