फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM trained BLO

एसडीएम ने बीएलओ को किया प्रशिक्षित

Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
SDM trained BLO
तहसील मुख्यालय के भदौरा बस स्टैंड स्थित निजी विद्यालय पर जमानिया विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्या की उपस्थिति में गरुड़ एप का प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम ने बताया कि अब इस एप के माध्यम से मतदाताओं का नाम बढ़ाने, घटाने और संशोधन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। प्रशिक्षण दौरान बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से अधिक के वयोवृद्ध मतदाताओं को इस बार पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जानी है। इसके लिए सभी बूथ लेवल अधिकारियों को ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करने के लिए निर्देशित किया गया। मतदाता सूची में जेंडर रेसियो सही करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं का नाम बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया गया। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता काम करें, जिससे मतदान के दौरान किसी भी तरह की कठिनाई न हो। गरुड़ एप के माध्यम से मतदान केंद्र से संबंधित किसी कार्य को आसानी से कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को अपने-अपने मोबाइल में गरुड़ एप लोड करने और फिर उस पर किसी भी प्रकार का मतदान केंद्र से संबंधित संवाद भेजने की जानकारी दी गई। तहसीलदार आलोक कुमार सहित सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed