फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM removed encroachment

एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण

Sun, 20 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
SDM removed encroachment
मरदह। स्थानीय बाजार की सड़क के किनारे नालियों पर दुकानदारों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण किया गया था। इसके चलते पानी निकासी नहीं होने से सड़क पर पानी लगा रहता था। गांव के गली-मुहल्लों में लगे पानी से कई जगहों पर आवागमन बाधित था। लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। कासिमाबाद एसडीएम रमेश मौर्य रविवार को खुद मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन के साथ ही दर्जनों सफाई कर्मचारी लगाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली। इस मौके पर आधा दर्जन पुलिस जवान के साथ ही उपनिरीक्षक रमेशचंद्र दूबे, बीडीओ शिरीष वर्मा, एडीओ पंचायत प्रभारी प्रभाकर पांडेय, सचिव धर्मेंद्र यादव, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, लेखपाल चितरंजन चौहान, जितेंद्र यादव, काननूगो जयप्रकाश सिंह, प्रेमशंकर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed