फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Screws: RC issued against 3921 defaulters

शिकंजा: 3921 बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी

Thu, 09 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Screws: RC issued against 3921 defaulters
बिजली विभाग ने अब बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से पचास हजार रुपये से अधिक के 3921 बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। इन बकायेदारों पर कुल 23.5 करोड़ का बकाया है।
विज्ञापन

अधिकांश बकायेदार बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ किया जा रहा है। इसके बाद भी अधिकांश उपभोक्ता रुचि नहीं ले रहे हैं। हालत यह है कि सैदपुर वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन, एसडीओ अपने अवर अभियंताओं की फौज लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बकाया जमा करने की बार-बार अपील कर रहे हैं। क्षेत्र के 20 उपकेंद्रों के गेट पर दस-दस बड़े बकाएदारों की सूची भी चस्पा कर दी गई है। इन पर कुल मिलाकर 1.4 करोड़ का बकाया है। इसी को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने प्रथम चरण में बड़े बकाएदारों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 50 हजार या उससे अधिक के 3921 बड़े बकाएदार विभाग के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed