{"_id":"64b833a7e7f3af7f66080254","slug":"scorpio-overturned-due-to-tire-burst-six-injured-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-739-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, छह घायल
विज्ञापन
बिहार के हाजीपुर से काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरनो। थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास मंगलवार की देर रात टायर फटने से अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने सभी को स्कार्पियों से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति ठीक है।
बिहार के हाजीपुर निवासी नीतीश जायसवाल, रोहन सिंह, कुंदन राय, मुकुल सिंह, कन्हैया सिंह को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करके घर वापस जा रहे थे। वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर स्थित शेखपुर चट्टी के पास स्कॉर्पियो का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
जहां घायलों का प्राथमिक इलाज कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां घायलों की स्थिति ठीक है