फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorching heat reminiscent of the month of Jeth during Sawan.

Ghazipur News: अलनीना के प्रभाव से कमजोर पड़ा मानसून, सावन में पड़ रही जेठ जैसी गर्मी

Mon, 03 Aug 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat reminiscent of the month of Jeth during Sawan.
धूप के कारण ज्ञानपुर की सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : 1
ज्ञानपुर। जिले के लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया है। लोगों को सावन में ज्येष्ठ वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो शनिवार की अपेक्षा दो डिग्री ज्यादा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने कहा कि अलनीनो के प्रभाव के कारण इस बार मानसून कमजोर पड़ा है। पश्चिमी हवाएं के असर से तेज धूप और उमस बढ़ रही है। बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना है, लेकिन उमस और गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। अलनीनो के कारण ही भदोही में औसत से 70 फीसदी कम बारिश हुई है। स्थिति यह हो गई है कि सावन के महीने में लोगों को घर से निकलने के लिए गमछे इत्यादि का सहारा लेना पड़ रहा है। बीते तीन दिनों से जिले में लोगों पर उमस और तल्ख धूप की दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन

दिन - अधिकतम- न्यूनतम
रविवार - 37 - 28
शनिवार - 35 - 29
शुक्रवार - 34 - 27
बृहस्पतिवार - 34 - 27
बुधवार - 36 - 27
मंगलवार - 37 - 27
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
------------------
वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed