फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   School operator's property attached, crop destroyed

स्कूल संचालक की संपत्ति कुर्क, फसल नष्ट कराया

Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
School operator's property attached, crop destroyed
कासिमाबाद तहसील के रोहिली गांव में स्थित बेनामी सम्पत्ति को कुर्क करते तहसीलदार अमित शेखर एवं न? - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर कासिमाबाद तहसीलदार अमित शेखर और थानाध्यक्ष नोनहरा विष्णु प्रताप गौतम ने सोमवार को नोनहरा थाना क्षेत्र के रोहिली गांव के एक स्कूल संचालक की लाखों रुपये की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर खेत में लगी फसलों को नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

तहसीलदार अमित शेखर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 विरुद्ध अभियुक्त प्रदुम्न रामपुर उर्फ ज्ञान गुंजन निवासी रोहिली थाना नोनहरा की कुल 27 लाख 79 हजार आठ सौ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। साथ ही जमीन पर बोई गई फसल में दवा का छिड़काव कर नष्ट करा दिया गया। इसके साथ ही निर्देश दिया गया कि दोबारा ऐसे करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार अमित शेखर ने बताया कि जिलाधिकारी ने रोहिली के प्रद्युम्न राम अचल और बेनामी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया गया था। आरोपी द्वारा जबरदस्ती मनमाने तरीके से खेत को जोत कर फसल बो दिया गया था। इस कार्रवाई से आसपास के गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed