फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   School manager shot dead

स्कूल प्रबंधक की गोली मारकर हत्या

Wed, 29 Jul 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 29 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और प्रतिष्ठित व्यापारी संतोष जालान (70) की बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े 12 बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह विद्यालय से निकल रहे थे। जमानिया तहसील
विज्ञापन


 के ठीक सामने हुई इस वारदात से नाराज लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और कोतवाल को हटाने की मांग लेकर जमानिया-गाजीपुर मार्ग पर चार घंटे तक चक्काजाम कर दिया। बाद में डीएम और एसपी ने लोगों को समझाकर
विज्ञापन


जाम खुलवाया। संतोष जालान के भाई राजेश जालान ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संतोष जालान मंगलवार को करीब 12 बजे अपने विद्यालय का कामकाज निपटाकर निकल रहे थे। इसी दौरान कुछ  दूरी पर पहले से घात लगाए बैठा एक युवक पैदल ही उनके पास पहुंचा और
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिना कुछ कहे उसने तमंचा तान दिया। तमंचा देख संतोष जालान ने पीछे घूमकर भागने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान युवक ने पीठ में गोली मार दी। इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए कुछ दूरी पर खड़े बाइक सवार

अपने साथी के पास पहुंचा और बाइक पर बैठ दोनों फरार हो गए। वारदात के बाद कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही निजी वाहन से उपचार के लिए उन्हें वाराणसी

 ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में नंदगंज के पास उनकी मौत हो गई। इसके बाद लोग उनका शव लेकर जमानिया लौट आए।

उधर, इस वारदात से नाराज लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और कोतवाल को हटाने की मांग लेकर गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर चार-पांच थानों की पुलिस पहुंच गई। सीओ राममोहन

 सिंह, एसपी ग्रामीण अनिल सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे डीएम और एसपी को बुलाने पर अड़े रहे। कुछ देर पश्चात डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी आनंद कुलकर्णी मौके पर पहुंचे और हत्यारों की

गिरफ्तारी और कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में संतोष जालान के भाई राजेश जालान ने धुस्का


निवासी अनिल यादव, खिदिरपुर निवासी बबलू खां, हरपुर निवासी गुड्डू और लल्लू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल एएन सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed