{"_id":"5e6c9f8c8af717656a73ebfa9719cb2c","slug":"school-manager-s-murder-couple-and-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक हत्याकांड = दंपती गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधक हत्याकांड = दंपती गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय प्रबंधक एवं जमानिया के प्रमुख उद्यमी संतोष जालान की हत्या एक भूखंड के विवाद को लेकर उनके विद्यालय के पूर्व चौकीदार अनिल यादव ने कराई थी। पुलिस ने आरोपी अनिल यादव और उसकी पत्नी जिंसा
देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को यह खुलासा अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। उन्होंने बताया कि जमानिया कसबा स्थित संतोष जालान की उनके
सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बाहर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में संतोष जालान के भाई राजेश जालान ने पति-पत्नी सहित पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई। मामला दर्ज
विज्ञापन
कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में बुधवार की सुबह जमानिया के नए थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम के साथ सुबह हेतिमपुर कान्वेंट स्कूल के पास एक
मकान से हत्याकांड के नामजद आरोपी धुसका गांव निवासी अनिल यादव एवं उसकी पत्नी जिंसा देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अन्य आरोपी हरपुर गांव निवासी गुड्डू यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस दौरान
गुड्डू तो नहीं मिला लेकिन पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की। एसपी ने बताया कि संतोष जालान के भूखंड पर उनका पूर्व चौकीदार अनिल यादव परिवार के साथ रहता है। जालान उससे जमीन खाली कराना
चाहते थे। इसी विवाद को लेकर पूर्व चौकीदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संतोष जालान की हत्या करा दी। हत्या के अन्य आरोपियों हरपुर निवासी गुड्डू यादव, लल्लू यादव तथा खिदिरपुर निवासी बबलू खां की तलाश
की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई। शीघ्र ही फरार अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जालान हत्याकांड के नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ रासुका एवं गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इन सभी आरोपियों की सम्पत्ति जब्तीकरण के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
प्रबंधक संतोष जालान हत्याकांड में सक्रियता न बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने जमानिया कोतवाल थानाध्यक्ष एएन सिंह और कसबा चौकी प्रभारी धनंजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित
कर दिया। मंगलवार को जमानिया पुलिस के विरोध में चक्काजाम कर रहे लोगों की नाराजगी को देखते कोतवाल को लाइनहाजिर किया गया था।