फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   school

समय से विद्यालय आने की आदत डालें

Sat, 27 Feb 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
school
आदर्श इंटर कालेज सियांवा में नारी सशक्तिकरण के तहत एक दिन की प्रधानाचार्य बनी कक्षा-12 की छात्रा क - फोटो : GHAZIPUR
देवकली। आदर्श इंटर कालेज सियांवा में नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति का शुभारंभ किया गया। प्रबंधक पंकज सिंह ने विज्ञान वर्ग की कक्षा-12 की छात्रा कृतिका राय को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया। प्रबंधक ने कहा कि जिस देश में नारियों के हर रूप को देवी के रूप में पूजा जाता हो, वहां किशोरी, बालिकाओं और महिलाओं पर अत्याचार और अपराध निंदनीय है। कृतिका ने देर से आने वाले शिक्षकों को चेताया कि वह समय पर विद्यालय आने की आदत डालें। प्रधानाचार्य सुमंत सिंह यादव ने कहा कि नारी सुरक्षा, संरक्षा और स्वावलंबन की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी कृतिका राय ने कहा कि सुरक्षित और सशक्त महिला ही समृद्ध समाज का आधार है। बताया कि वुमेन पावर लाइन 1090 को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही ग्राम्य स्तर पर और कालेजों में युवतियों को आत्मनिर्भर और निडर बनने को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष बल दिया। सभी अध्यापकों को समय से विद्यालय आने की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य श्रीकांत सिंह, पूर्व प्रबंधक रमाकांत सिंह, डा. कमाल अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश सिंह, संजीव कुमार सिंह, हरिनारायण यादव, हरिलाल राम, सुभाषचंद्र भारद्वाज, रामसकल प्रियदर्शी, प्रदीप, गौरव सिंह, मुहम्मद आरिफ, अरुण श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed