फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   School dropout girl students will be re-admitted

स्कूल छोड़ने वाली छात्राओं का फिर होगा दाखिला

Mon, 12 Jul 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
School dropout girl students will be re-admitted
गाजीपुर। बालिकाओं की शत-प्रतिशत शैक्षिक निरंतरता बनाए रखने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रह जाए इसके लिए उनको चिह्नित कर उनका पास के परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। बालिका शिक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए शैक्षिक सत्र 2021-22 में कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रह जाए इसके लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें उन बालिकाओं को चिह्नित कर पास के परिषदीय विद्यालय में दाखिला कराया जाएगा। ताकि उनका पठन पाठन सही तरीके से हो सके। इस संबंध में राज्य परियोजना की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, एसआरजी तथा एआरपी को दायित्व सौंपा गया है। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि बीएसए ने निर्देश दिया है कि प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में सभी अध्यापक कक्षावार उन बालिकाओं की सूची तैयार करें जिन्होंने स्कूल छोड़ा है। सूची में बालिकाओं का नाम एवं विवरण जिसमें उनके विद्यालय छोड़ने का कारण आदि का विवरण तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed