{"_id":"65d646920652aa74e80e29b4","slug":"school-bus-lost-control-and-fell-into-a-pit-children-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-111105-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्कूली बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर झुकी, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्कूली बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर झुकी, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
सेवराई/दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के रक्सहा बायपास मार्ग पर बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर एक तरफ झुककर रूक गई थी। संयोग रहा की किसी बच्चे को चोटे नहीं आई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों के द्वारा किसी तरह बच्चों को बस से बाहर निकाल कर दूसरे बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
दिलदारनगर के देहवल स्थित एक स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा थी। अभी यह स्कूल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर रक्सहा बायपास मार्ग पर पहुंचा ही थी कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर एक तरफ झुक गई। घटना के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। बस से चीखने चिल्लाने की आवाज आने पर रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने आनन फानन में सभी बच्चों को कड़ी मशक्कत कर बस से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्कूल के कर्मचारियों ने दूसरे बस के जरिए सभी बच्चों को सकुशल उनके घर भेजवाया।
इस संबंध में दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी किसी के तरफ से कोई तहरीर नही मिला है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।