{"_id":"2e8938f18b9a260f9db2f9d15cab4a9e","slug":"save-criminals-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को बचा रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को बचा रहा प्रशासन
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्की अगाध में झोपड़ी जलाने के मामले को लेकर पीड़ितों की तरफ से सरजू पांडेय पार्क में दिया जा रहा धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। विभिन्न संगठनों की तरफ से धरने को समर्थन देने का सिलसिला अब भी जारी है। इस मौके पर किसान सभा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। जिला प्रशासन अपराधियों को दंड देने के बजाए उनको बचाने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान सभा पीड़ित परिवार के साथ है। अगर दो दिन में इनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो, सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे। शोसद नेता अमरनाथ यादव ने कहा कि सरकार इतनी संवेदनहीन हो गई है कि इनकी मांगों पर अब तक विचार नहीं किया गया। इस मामले को अविलंब सुलझाया जाए नहीं तो दल सड़क पर उतरकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाएंगे।
इस मौके पर भाकपा माले नेता राजेश वनवासी, रामबदन यादव, सिंटू यादव, कृष्णानंद यादव, अरविंद कश्यप, दीनानाथ यादव, रमेश यादव, राधेश्याम सिंह, योगेन्द्र भारती, डा. इकबाल अंसारी, जितेन्द्रनाथ घोष, अशोक गुप्ता, भोला गुप्ता, राजू, कामता प्रसाद, बबिता, श्रवण आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जनार्दन प्रसाद एवं संचालन प्रेमनाथ गुप्ता ने किया।