{"_id":"65aeb3a8a3b0643f67065599","slug":"saumya-yadav-and-gandharva-tiwari-top-in-debate-competition-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-9684-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में सौम्या यादव और गंधर्व तिवारी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में सौम्या यादव और गंधर्व तिवारी अव्वल
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय केशव प्रसाद शर्मा स्मृति वाद विवाद तथा आवाज की आगाज गायन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को खोवा मंडी स्थित एक स्कूल के परिसर में किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष सपना सिंह एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अहमर जमाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सौम्या यादव प्रथम, बशारत हुसैन द्वितीय, विभू विश्वम मिश्रा एवं आहाना सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। हिमांगी बरनवाल, प्रसंग, प्रांजल यादव को सांत्वना तथा अनामिका राजभर, अंशिका राय का प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुनाव किया गया। वरिष्ठ वर्ग में गंधर्व तिवारी प्रथम, आकाश ओझा द्वितीय तथा शांभवी दुबे का तृतीय पुरस्कार के लिए चुनाव किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुधीर सिंह, सुमित श्रीवास्तव तथा आदित्य पांडेय शामिल थे। आवाज की आगाज गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अजीत सिंह, माया नायर तथा दिनेश बिंद शामिल थे। उनके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में अभिप्सित राय प्रथम, रेहान अंसारी द्वितीय, अनामिका राजभर तृतीय स्थान पर रही। वंशिका राय, शिमला को सांत्वना तथा तन्वी राय का प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुनाव हुआ। इससे पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बच्चों की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देखकर क्लब की तरफ से बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना किया। अतिथियों का स्वागत जैनब फातिमा, जुबैरा जावेद तथा शहाना जहां ने किया। इस अवसर पर राहुल प्रताप मिश्रा, अनस, नेहा फातिमा, वंदना मौर्य, श्रुति पांडेय, काशिफा, अभिषेक पांडेय, मनीष तिवारी, शुभम गुप्ता, आकांक्षा अग्रहरि आदि उपस्थित थीं। पुरस्कारों की घोषणा क्लब के सूर्यरेख मणि ने जबकि कार्यक्रम का संचालन क्लब के गवर्नर पवन पांडेय ने किया। अंत में क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।