{"_id":"ae3894bd36dc9b1be09f62b64e2bb6d9","slug":"satyagraha-for-husband-s-body-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी से शव मंगवाने के लिए सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी से शव मंगवाने के लिए सत्याग्रह
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के आह्वान पर बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में सत्याग्रह
विज्ञापन
किया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य एवं आप नेता ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि
सऊदी अरब में मृत श्रमिक के संबंध में प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के
मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को दो बार मेल कर पूरे मामले से अवगत कराया जा
चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई।
सत्याग्रह के बीच में पहुंचे सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह ने सांसद सहित केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि नौ माह से श्रमिक रामधीन का सऊदी अरब से शव मंगाने के लिए पत्नी का बच्चों सहित धरना देना यह दर्शाता है कि जिले के जनप्रतिनिधि हृदयहीन हैं।
कार्यक्रम के दौरान ही श्रमिक रामधीन की पत्नी शीला मूर्छित होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह होश में आई। उसी समय नायब तहसीलदार बिरनो नूपुर सिंह एवं सदर के नायब तहसीलदार सुशील कुमार दुबे पत्रक लेने पहुंचे। महिला एवं बच्चों की दशा देखकर नूपुर सिंह ने कहा कि वह पीडि़त परिवार को पारिवारिक लाभ योजना, गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड और मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष के लिए प्रक्रिया पूरी कर रही हैं।
प्रधानमंत्री सहित गृहमंत्री, विदेश मंत्री, रेल राज्यमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। मांग की गई कि पार्थिव शरीर आने पर यहां भी उसका अंत्य परीक्षण कराया जाए। इस मौके पर गुल्लू सिंह यादव, जगनारायण यादव, रुद्रेश कुमार निगम, नीरज सिंह, बृजेश सिंह काकन, प्रमोद यादव, मो. इम्तियाज, राजेश राजभर आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता ओमकारनाथ मिश्र और संचालन जावेद अहमद ने किया।