फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sarju Pandey served Mother India throughout his life: Sarvesh

आजीवन भारत मां की सेवा करते रहे सरजू पांडेय : सर्वेश

Thu, 20 Nov 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sarju Pandey served Mother India throughout his life: Sarvesh
शहर के सरजू पांडेय पार्क में पूर्व सांसद सरजू पांडेय की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते - फोटो : संग्रामपुर में हुई लूट के बाद विशेषरगंज चौराहे के पास जांच करते पुलिसकर्मी।
गाज़ीपुर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरजू पांडेय की 106वीं जयंती कचहरी स्थित उनके नाम पर बने पार्क में बुधवार को मनाई गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्राचार्य सर्वेश पांडेय ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने भारत मां को ही अपनी मां मान लिया। भारत मां की वेदना को दूर करने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। आजीवन भारत मां की सेवा करते रहे। सरजू पांडेय माटी के लाल थे। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी सोशल मीडिया पर सेनानी सरजू पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।सर्वेश पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को दलों की सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। उन्हें याद करने की जिम्मेदारी परिवार और दल की नहीं होनी चाहिए। समाज के लोगों को अपने नायकों को खुद याद करने के लिए आना चाहिए। उनकी गौरव गाथा याद करनी चाहिए। अपने बलिदान को भुलाने वाला समाज कृतघ्न होता है। आज महारानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी जयंती है। इन सभी विभूतियों को भी याद करने का दिन है। भाकपा के वरिष्ठ नेता अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि गैर बराबरी को खत्म करने के लिए लड़ी गई लड़ाई में सरजू पांडेय अग्रणी भूमिका में रहेंगे। उनका जीवन बहुत विस्तृत है। उन्हें दो- चार घंटे के कार्यक्रम में परिभाषित नहीं किया जा सकता है। उनका समाज, पार्टी के अलावा भी लंबा संसदीय जीवन रहा है। उनके बहुत से कार्यों को समाज के सामने लाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के आयोजक और जननेता सरजू पांडेय स्मृति न्यास के सचिव ऋषि ने कहा कि आज उनके व्यक्तित्व को याद करने की आवश्यकता है। इस मौके पर आशा पांडेय, चंद्र प्रकाश गुप्ता, पवन चौबे, शुभम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed