फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sarju Pandey fought many battles against discrimination

Ghazipur News: सरजू पांडेय ने भेदभाव के खिलाफ लड़ीं कई लड़ाइयां

Sun, 25 Aug 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sarju Pandey fought many battles against discrimination
कासिमाबाद। स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाकर जिले में आजादी का डंका बजाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद, कामरेड सरजू पांडेय की 35वीं पुण्यतिथि 25 अगस्त को मनाई जाएगी। 19 नवंबर 1919 को कासिमाबाद विकासखंड के अति पिछड़े गांव उरहां जगदीशपुर में जन्मे सरजू पांडेय ने देश और समाज में बराबरी के लिए कई लड़ाइयां लड़ीं।
विज्ञापन

सर्वप्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाकर सैकड़ों साथियों के साथ 15 अगस्त 1942 को कासिमाबाद थाने की घेराबंदी करते हुए आग के हवाले कर दिया था। साथ ही तिरंगा लहराकर अंग्रेजी हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इसी प्रकार उन्होंने बलिया जनपद के छिछोर गांव जो अब मऊ जनपद का हिस्सा है, वहां के जमींदार राम कुंवर सिंह के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करते हुए एक इतिहास रचा था। ऐसी ही लड़ाई पाली गांव के जमींदार राजा राय के खिलाफ उन्होंने लड़ी थी। आंदोलन ऐसा चला कि राजा राय की पूरी भूमि पर गरीबों का कब्जा हो गया। सरजू पांडेय के बढ़ते जनाधार को देखकर कम्युनिस्ट पार्टी ने नव सृजित लोकसभा क्षेत्र रसड़ा से 1957 में लोकसभा के साथ मोहम्मदाबाद विधानसभा का टिकट दे दिया था। दोनों ही सीटें जीतकर सरजू पांडेय पूरे देश में एक ख्यातिलब्ध नेता के रूप में उभर कर सामने आए। सरजू पांडेय ने रसड़ा लोकसभा क्षेत्र से 1957, 1962 और गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से 1967 और 1971 का चुनाव जीता। वह 1978 से 1989 तक विधान परिषद के सदस्य रह कर गरीबों मजदूरों की आवाज उठाते रहे। आज सरजू पांडेय हम लोगों के बीच भले ही नहीं हैं, लेकिन उनके संघर्षों को लोग आज भी याद करते हैं। 25 अगस्त 1989 को रूस की राजधानी माॅस्को में दिल का दौरा पड़ने से उनका देहावसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed