फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sanitization

नगर के चार वार्डों में कराया सैनिटाइजेशन

Wed, 02 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
sanitization
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से सातवें चरण के तहत नगर के चार वार्डों में सैनिटाइजेशन कराया गया। सैनिटाइजेशन का 31 मई से शुरु हुआ सातवां चरण पांच जून तक चलेगा। बुधवार को चार वार्डों कांशीराम नगर, डा.राही मासूम रजा, लालबहादुर शास्त्री नगर एवं नूरुद्दीनपुरा में वहां के क्षेत्रीय सभासद एवं प्रतिनिधि कमलेश बिंद, नफीस अहमद,धीरेंद्र यादव, शफकतुल्लाह की देख-रेख में सेनिटाइजेशन हुआ। परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त नगर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दो स्प्रेयुक्तटैंकर से नगर के मुख्य मार्गों के अलावा बैकुंठ धाम को भी लगातार सेनिटाइज किया जा रहा है। बैकुंठ धाम पर नगर पालिका का कंट्रोल रूम स्थापित है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। परिषद की तरफ से प्रत्येक वार्डों में क्षेत्रीय सभासद के नेतृत्व में आशा बहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थर्मल स्कैनिंग एवं आक्सीमीटर से जांच कर संक्रमितों को मेडिकल किट बांट रहे हैं। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर के जो लोग अभी तक टीकाकरणनहीं करा पाए हैं वह तत्काल टीकाकरण करा लें। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक के लोगों का टीकाकरण के लिए भी पंजीयन शुरु हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed