फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sangarsh samiti ki meeting

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक

Sun, 07 Dec 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 07 Dec 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
sangarsh samiti ki meeting
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में में विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को डा. अंबेडकर उद्यान में जनसभा हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए आरक्षण की मांग की।
विज्ञापन



इस अवसर पर ओमप्रकाश ने कहा कि आरक्षण की शुरूआत सर्वप्रथम 1902 में छत्रपति शाहूजी महाराज ने की थी। इसे बरकरार रखना चाहिए। अशोक ने कहा कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने आरक्षण बिल को पास कराने का वादा किया था। राजेंद्र ने कहा कि आरक्षण समाज और देश के लिए अति आवश्यक है। ज्ञानेंद्र ने कहा कि जब तक आरक्षण कानून नहीं बन जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांत किशोर कौशल ने कहा कि आरक्षण जाति व्यवस्था के समाप्त होने तक जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन


 जयप्रकाश ने कहा कि देश में समतामूलक समाज की स्थापना के लिए हमें संवैधानिक अधिकार मिलना जरूरी है। जे राम ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण बिल पास कराने के लिए संगठन आंदोलन तेज करेगा। जनसभा में राजेंद्र सामंत, संतोष, राधेश्याम भारती, चंद्रमा भारती, बलवंत, सुदेश्वर, प्रमोद, रामाश्रय, संजीव, चिंतामणि, वीरबहादुर, नंदलाल, भगवान दास, डा. बीएन रमन, विजयबाबू, डा. अंबिका, श्रीराम बौद्ध, हुकुमचंद्र पुष्कर आदि शामिल रहे। अध्यक्षता बासुराम तथा संचालन मुकेश भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed