फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: My son doesn't give me food, where should I go in my old age?

संपूर्ण समाधान दिवस : बेटा नहीं देता है खाना, वृद्धावस्था में कहां जाऊं...

Sun, 07 Dec 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: My son doesn't give me food, where should I go in my old age?
गाजीपुर/औड़िहार। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को सैदपुर तहसील में किया गया। जगदीशपुर भीमापार की केवल देवी ने डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ. इरज राजा के समक्ष फरियाद लगाते हुए कहा कि बेटा खाना नहीं देता है। मारपीट व गाली-गलौज करते हुए घर में ताला लगा दिया है। इसमें उसकी पत्नी का भाई सहयोग कर रहा है। वृद्धावस्था में मैं कहां जाऊं। जनपद की सातों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 364 प्रार्थना-पत्र आए। मौके पर केवल 38 का निस्तारण हो पाया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में 63 प्रार्थना-पत्र आए। मौके पर केवल चार का निस्तारण हो पाया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी फरियाद लेकर फरियादी सुबह 10 बजे ही पहुंच गए थे। अधिकारियों के आने के बाद फरियादियों ने क्रमबद्ध तरीके से अपनी-अपनी फरियाद लगाई। सबसे अधिक मामले राजस्व व पुलिस के रहे। सैदपुर के रमेश यादव ने गोशालाओं में हरा चारा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के कारण आये दिन हादसे होते रहते हैं। उनको गोशालाओं में रखा जाए। फुलवारी खुर्द के सर्वेश यादव ने फरियाद लगाई कि गांव में मनबढ़ों की ओर से चकरोड का निर्माण कार्य रोका जा रहा है। भीमापार के शैलेंद्र कुशवाहा ने प्रमाण-पत्र पर गलत नाम अंकित हो गया है। उसको ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed