फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: 357 applications received in seven tehsils, only 37 resolved

संपूर्ण समाधान दिवस: सात तहसीलों में 357 प्रार्थनापत्र मिले, सिर्फ 37 का निस्तारण

Sat, 02 Aug 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: 357 applications received in seven tehsils, only 37 resolved
सैदपुर तहसील में आयोजित मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम अविनाश कुमार  - फोटो : संवाद
गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले की सभी सात तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 357 शिकायत-प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 37 का निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य समाधान दिवस में 38 में 4 शिकायत-प्रार्थना पत्र निस्तारित किए गए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आम जन की शिकायतों को सुनते हुए कुछ का निस्तारण मौके पर ही कराया। शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि जमीनी और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते हैं इसलिए दोनों विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण करें। तहसील के सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएं जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 में 7 शिकायत-प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 29 में 3, कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 में 7 तथा मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत-प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 5 का निस्तारण किया गया। इसके अलावा जखनिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 में 5 और जमानिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत-प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिक्रिया -गांव के ही रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर तीन मार्गं को बंद कर दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर के निर्देश पर गठित टीम ने निरीक्षण कर उसे गलत पाया। उसे तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। बावजूद अतिक्रमण आज तक नहीं हटा। - भानु मौर्य, पहाड़पुर कला
विज्ञापन


मेरी 5 बीघा पुश्तैनी जमीन पर गांव के पड़ोसी द्वारा खेती करने से रोका जा रहा है। मेरी जमीन का नक्शा छोटा है। बड़ा करने के लिए चकबंदी में प्रक्रिया चल रही है। पड़ोसी का नक्शा बड़ा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया कि खेती करने से नहीं रोका जाए। नक्शा संशोधन के बाद पैमाइश कराई जाएगी। इसके बाद भी पड़ोसी नहीं मान रहा है। - केशव यादव, रामदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक हैडपंप में निजी सबमर्सिबल डाल दिया गया है। ग्रामीणों को पानी पीने से मना कर दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर और कोतवाल को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। - आलोक यादव, महुलिया


हमारी पुश्तैनी जमीन पर गांव के मनबढ़ द्वारा कब्जा कर लिया गया है। दो वर्षों से परेशान हूं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर के आदेश के बाद भी लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया। - राजेश कुमार, सिहोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed