फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Salman topped by presenting better model

बेहतर माडल प्रस्तुत कर सलमान अव्वल रहे

Sat, 09 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Salman topped by presenting better model
राजकीय हाई स्कूल सौरी मे शनिवार को लगी प्रदर्शनी मे छात्रा को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान करते हु - फोटो : GHAZIPUR
सादात। राजकीय हाईस्कूल सौरी के परिसर में ानिवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें बेहतर मॉडल प्रस्तुत कर सलमान, साजिद और राधिका बिंद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वरीयता क्रम में अच्छा माडल प्रस्तुत करने वाले सात छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कुल 19 ग्रुपों में विभाजन कर सौ छात्रों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर आने वाली टीम के छात्र 19 जनवरी को आदर्श इंटर कालेज गाजीपुर में होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य राम अवतार यादव की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय निर्णायक टीम ने प्रस्तुत किए गए माडलों का मूल्यांकन किया। प्रत्येक माडल का 50 अंकों में मूल्यांकन किया है जिसमें सलमान ने 43 अंक प्राप्त कर प्रथम, साजिद ने 35 अंक प्राप्त कर द्वितीय और राधिका बिंद ने 33 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार आरती, रानी, पम्मी, जूही, रीमा, रविना राजभर, अंजली पाल और उपेंद्र की टीम को दिया गया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त छात्र एवं छात्राओं ने रेन एलार्म, जेसीबी, कूलर, वाटर पंप का माडल प्रस्तुत किया जबकि अन्य प्रतिभागियों ने विद्युत घंटी, प्रकृति में जल चक्र, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, सोलर पावर, गैस चूल्हा, मिक्सी, जादुई गणित और मानव की संरचना का माडल पेश किया। प्रधानाचार्य श्री यादव ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करने के बाद कहा कि छात्रों ने जो माडल प्रस्तुत किया है वह सराहनीय है। प्रस्तुत माडल गुणवत्ता और मौलिकता पर आधारित रहे। इसमें छात्रों की स्वयं की सृजनशीलता, कल्पना, तकनीकी कौशल, कर्म कौशल और शिल्प कौशल देखने को मिला है। प्रदर्शनी में शिक्षक मंदीप कुमार, विरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, यमुना यादव, आलोक यादव और बाला सिंह यादव ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed