{"_id":"6335e37948ae207f9c6532fd","slug":"salary-of-medical-officer-in-charge-stopped-clarification-sought-from-one-ghazipur-news-vns6768104145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोका, एक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोका, एक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। इस दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के प्रसव के संबंध में जानकारी लेते हुए गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के समय ही बैंक विवरण लेने और लंबित भुगतानों को लेकर निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सुभाखरपुर का संतोषजनक कार्य न होने पर अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने एवं रेवतीपुर प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा ।
बैठक में मुख्य चित्सिाधिकारी ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जनपद में महिला नसबंदी शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी, पीएचसी में कैलेंडर बनाकर किया जा रहा है। आधुनिक अस्थायी विधियॉ अन्तरा कापर-टी की सेवाएं जिला महिला चिकित्सालय सहित ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों पर दी जा रही है। बताया कि जनपद में इस साल अगस्त तक महिला नसबंदी 930 एवं पुरूष नसबंदी सात की गई। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रसव के लिए कुल 5134 महिलाओं को 48 घंटे रोककर उन्हे नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया और 4746 महिलाओं को नि:शुल्क ड्रापबैंक की सुविधा प्रदान की गई।
ऐसे ही वीएचएनडी सत्रों पर एमसीपी कार्ड एवं आवश्यक वैक्सीन ड्यू लिस्ट सहित उपलब्ध करायी जा रही है। अगस्त तक वार्षिक लक्ष्य 96700 के सापेक्ष बीसीजी 39713 एवं 40850 बच्चों को मीजिल्स की प्रथम डोज लगायी गयी। उन्होंने बताया गया कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच नोडल अधिकारी एवं नामित उपजिलाधिकारी के माध्यम से अगस्त तक 49 निरीक्षण किए गए है। ऐसे ही अगस्त तक 1397 मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अब तक कुल 98315 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में लक्षित व्यक्ति 747572 के सापेक्ष 359621 व्यक्तियों के गोल्डेन कार्ड बनाकर प्रदान किया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। कोविड-19 टीकाकरण में जिलाधिकारी समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी टीकाकरण होते है उसकी प्रतिदिन पोर्टल पर ऑन फीडिंग अवश्य करायी जाए।