फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Saidpur's power system failed in the rain, electricity came after 40 hours

Ghazipur News: बारिश में सैदपुर की विद्युत व्यवस्था फेल, 40 घंटों बाद आई बिजली

Sun, 02 Jul 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Saidpur's power system failed in the rain, electricity came after 40 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौधा। बारिश ने बिजली विभाग की पोल खोल कर रख दी है। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे गुल हुई बिजली ने शनिवार को दोपहर 12 बजे दर्शन दिया। करीब 40 घंटों के लिए गायब हुई बिजली गुल होने से जहां उपभोक्ता परेशान रहे, वहीं फाल्ट को ढूंढ़ने और उसे ठीक करने के लिए बिजली कर्मी पूरे दो रात खाक छानते रहे।
सैदपुर एक्सईएन आशीष चौहान ने बताया कि बिजली गिरने से भीमापार विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीन और उसकी तीन रीलें जल गई थी। जिन्हें मरम्मत के लिए वाराणसी भेजा गया। वहीं खानपुर विद्युत उपकेंद्र की मशीन में छिपकली घुस जाने से ब्रेकर खराब हुआ, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी अनौनी बाजार स्थित सौना विद्युत उपकेंद्र के हजारों उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी। यहां एकौझी नदी के ताल में खड़े बिजली के तीन पोलों पर आकाशीय बिजली गिरने से उस पर लगे 13 इंसुलेटर ध्वस्त हो गए थे। जिसे ढूंढ़ने में विभाग ने पूरे 40 घंटे लगा दिए। बिजली के अभाव में लोगों को दो रातें गर्मी व उमस में बितानी पड़ी और पानी के लिए लोग चापाकल ढूंढ़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed