फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sadhu was killed for not giving heroin to drink

हेरोइन पीने के लिए न देने पर हुई थी साधु की हत्या

Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sadhu was killed for not giving heroin to drink
गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में बीस दिन पहले साधु उर्फ शशिकांत की हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मैं नशे का आदी हूं। इसके बिना नहीं रह सकता। मैंने साधु से नशे का कश पीने के लिए मांगा था और न देने पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

बीते 23 अक्तूबर को साधु उर्फ शशिकांत तथा हत्यारोपी उमेश राजभर एक साथ शहर आए थे। वहां से गांजा व हेरोइन के लिए एक स्थान पर पहुंचे। वहां काफी देर बैठने के बाद भी हेरोइन नहीं मिली। किसी तरह एक लड़ने ने दो पुड़िया हेरोइन की व्यवस्था कराई, फिर हम लोग वह लेकर पैदल ही वहां से चल दिए। इसके बाद पलिया गांव के पास दोनों थक कर चूर हो गए थे। वहां रुके और स्कूल के पीछे हेरोइन पीने की व्यवस्था बनाई गई। इस बीच साधु हेरोइन की दोनों पुड़िया निकालकर पीने लगा। उमेश ने जब उससे हेरोइन पीने के लिए मांगी, तो उसने गाली देते हुए न देने की बात कही। इस पर उमेश को गुस्सा आ गया। वहां पास में रखी ईंट से साधु के सिर और मुंह पर मारकर बेहोश कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। हत्यारोपी उमेश राजभर निवासी सिंगेरा थाना मरदह को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। उसके बताने पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed