फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SA withheld the salary of four principals

बीएसए ने चार प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Fri, 06 Nov 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
SA withheld the salary of four principals
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर चार प्रधानाध्यापकों एवं चार सहायक अध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मेख के निरीक्षण के समय साफ-सफाई का अभाव, आनलाइन कक्षा का संचालन न होने के साथ ही कंपोजिट ग्रांट का पैसा खर्च नहीं किया गया। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं दो सहायक अध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय शक्करपुर कला में छात्र संख्या कम, मल्टीपल हैंडवाश नहीं बनने, व्हाइट सीमेंट से न रंगवाने तथा एसएमसी की बैठक न कराए जाने पर प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय जहूराबाद के निरीक्षण में बच्चों में ड्रेस न बंटने, एसएमसी की बैठक न होने तथा ई-पाठशाला न चलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन एवं शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित मिले। विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव तथा एक शिक्षामित्र अनुपस्थित थी। उन्होंने प्रधानाध्यापक का वेतन एवं अनुपस्थित शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed