फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rs 1.17 crore received for construction of Pachrasi police outpost

Ghazipur News: पचरासी पुलिस चौकी निर्माण के लिए मिले 1.17 करोड़ रुपये

Wed, 10 Dec 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.17 crore received for construction of Pachrasi police outpost
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में पचरासी पुलिस चौकी निर्माण के लिए शासन से 1.17 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। पुलिस विभाग का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। पचरासी पुलिस चौकी के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। शासन ने चौकी निर्माण के लिए 1 करोड़ 17 लाख 53 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि अवमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। छह दिसबंर को विशेष सचिव दिनेश कुमार द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव के आधार पर वर्ष 2025-26 में इस परियोजना की प्रथम किस्त के रूप में समस्त राशि उपलब्ध कराई जा रही है। निर्माण कार्य नियमानुसार निर्धारित कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया जाएगा। शासनादेश में कार्यदायी संस्था से निर्धारित अवधि में निर्माण पूर्ण कराने का अनुबंध अनिवार्य होगा। किसी भी दशा में कार्य लागत में संशोधन बिना सक्षम स्तर की अनुमति के नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियां, पर्यावरणीय अनुमति तथा तकनीकी स्वीकृति पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त की जाए। प्रायोजित कार्य किसी अन्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत न हो, इसकी पुष्टि पुलिस मुख्यालय करेगा। परियोजना दिव्यांगजन हितैषी मानकों के अनुरूप बनेगी। स्वीकृत धनराशि को बैंक में जमा नहीं रखा जाएगा और समयबद्ध रूप से 31 मार्च तक व्यय सुनिश्चित किया जाएगा। चौकी निर्माण में जीएसटी का भुगतान नियमानुसार किया जाएगा तथा कार्य की गुणवत्ता, भौतिक प्रगति और समस्त वित्तीय प्रक्रियाओं की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय की होगी। सरकार का कहना है कि नई चौकी बनने से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था और बेहतर होगी तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा सेवाओं में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed