{"_id":"62b20940c8fbc7444e59c9e0","slug":"rpf-files-case-against-30-unknown-miscreants-ghazipur-news-vns660073447","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने 30 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने 30 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ योजना के विरोध में बंजारीपुर रेलवे क्रासिंग के पास प्रदर्शन और सारनाथ ट्रेन पर पत्थर चलाने के मामले को लेकर आरपीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को आरपीएफ टीम ने 25 से 30 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ऐसे में अब स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करने और वीडियो से ऐसे उपद्रवी युवाओं की पहचान करने की रणनीति तैयार करने में जुट गई है। शांति व्यवस्था के बाद टीम गठित कार्रवाई शुरू होगी।
मालूम हो कि बीते 19 जून की सुबह अचानक उपद्रवी तत्व फत्तेहपुर अटवा से रेलवे ट्रैक के किनारे होते ही बंजारीपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे और ट्रैक के पास बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। ऐसे में स्थानीय पुलिस टीम ने उन्हें ट्रैक से दूर करने के साथ गिरफ्तार भी किया था। इधर कुछ उपद्रवी युवाओं ने सारनाथ एक्सप्रेस पर पत्थर चला दिया था, जिससे ट्रेन के चालक को हल्की चोट आई थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस टीम ने बीते 19 जून की देर शाम ही पकड़े गए 23 उपद्रवी युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चालान कर दिया था। जबकि 30 से 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं आरपीएफ ने 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही ऐसे उपद्रवियों को स्थानीय पुलिस टीम के साथ चिन्हित करने की रणनीति बनाने में जुट गई है। इस संबंध में सिटी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय ने बताया कि 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन्हें चिह्नित करने के लिए स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर कार्य होगा। साथ ही वीडियो का सहारा लिया जाएगा। शांति व्यवस्था पूर्णत: कायम होने के बाद टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।