फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Routes of 1618 e-rickshaws were determined after verification and coding

Ghazipur News: 1618 ई-रिक्शा का सत्यापन और कोडिंग कर किया गया रूट निर्धारित

Fri, 25 Apr 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Routes of 1618 e-rickshaws were determined after verification and coding
यात्रायात विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को 1618 ई-रिक्शा के सत्यापन के साथ ही नगर क्षेत्र में बेहतर यातायात संचालन के लिए ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट का निर्धारण कर दिया गया है। यात्रायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा का सत्यापन कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में यातायात की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए ई-रिक्शा चालकों के लिए नगर को चार ब्लॉकों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक ए के तहत लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, खोवामंडी और रौजा के रूट पर 779 ई-रिक्शा का सत्यापन किया गया है। ब्लॉक बी के तहत लंका, सैनिक चौराहा, महराजगंज क्रासिंग और महराजगंज के रूट पर 173 ई-रिक्शा का सत्यापन किया गया है। ब्लॉक सी में लंका, पुलिस ऑफिस, अफीम फैक्टरी, महुआबाग, मिश्र बाजार से चीतनाथ रूट पर 316 ई-रिक्शा का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन

इस ब्लॉक में चलने वाले ई-रिक्शा विशेश्वरगंज से लंका की तरफ तो जा सकते हैं, पर लंका की तरफ से विशेश्वरगंज आने पर चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक डी में लंका, सांसद तिराहा, सिंचाई विभाग, विकास भवन, पीजी कॉलेज चौराहा , आदर्श बाजार के बीच 350 ई-रिक्शा का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में चलने वाले ई-रिक्शों पर रंगों से कोडिंग की गई है। इसमें ए ब्लॉक वाले ई-रिक्शा पर लाल रंग, बी ब्लॉक वालों पर नीला, सी ब्लॉक वालों पर हरा और डी ब्लॉक वालों पर ई-रिक्शा पर हरे रंग से कोडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed