फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rootmarch

रूट मार्च कर दिलाया सुरक्षा का अहसास

Tue, 20 Apr 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
rootmarch
जमानिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के खिजिरपुर मंझरिया मतसा जीवपुर आदि गांवों में रूट मार्च किया। पुलिस ने सभी से बात कर सुरक्षा का अहसास दिलाया। कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य, चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ खिजिरपुर मंझरिया मतसा जीवपुर आदि गांवों में रूट मार्च किया और पंचायत चुनाव सहित कोविड महामारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने जगह-जगह पर लोगों से बात कर कहा कि कोई आपको भड़काए या अफवाह फैलाए तो तुरंत जानकारी दें। साथ ही कोविड के नियमों का पालन करें। इसके अलावा शराब बिक्री की सूचना गोपनीय ढंग से दें। इस पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। किसी के रुपये एवं लालच में न आएं और गांव के विकास के लिए मतदान करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने अपना मोबाइल नंबर भी गांव में लोगों को दिया और सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed