फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Robbers looted away from police hold, failed to get marked

पुलिस पकड़ से दूर लुटेरे, नहीं हो पाए चिन्हित

Fri, 10 Jul 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Robbers looted away from police hold, failed to get marked
पुलिस पकड़ से दूर लुटेरे, नहीं हो पाए चिह्नित
विज्ञापन

करंडा। थाना क्षेत्र में बियर दुकान के सेल्समैन से हुई लूट को अंजाम देने वाले लुटेरे पांच दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। अब तक स्थानीय पुलिस इन लुटेरों को चिह्नित त भी नहीं कर पाई है। एक माह के अंदर में लूट की हुई दो घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। यही नहीं व्यापारी वर्ग ऐसी घटनाओं से काफी डरा हुआ है।
बीते फरवरी माह में एसटीएफ ने वाराणसी के सारनाथ में कुख्यात अपराधी राजेश दुबे उर्फ टून्ना को मार गिराया था। क्षेत्र में अपराध की नर्सरी तैयार करने वाले अपराधी के मारे जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से एक बार फिर क्षेत्र में अपराधियों की सक्रियता बढ़ गई। करीब एक माह पहले कुचौरा के स्कूल प्रबंधक की जहां रिवाल्वर लूट ली गयी थी। वहीं पांच दिन पहले दीनापुर पानी टंकी के पास बियर दुकान के सेल्समैन से तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल व 25 हजार नकदी लूट कर लुटेरे फरार हो गए, लेकिन पुलिस टीम अब तक ऐसे हौसला बुलंद लुटेरों को गिरफ्तार करना तो दूर उन्हें चिन्हित तक नहीं कर सकी। ऐसे में क्षेत्र के व्यापारियों में जहां भय व्याप्त है। वहीं थोक व्यवसायी भी इस क्षेत्र में आने डर रहे हैं, जिससे बाजार में सामानों की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

नहीं उठाता है सीयूजी नंबर
करंडा। क्षेत्र में अपराध पर अंकुश व अपराधियों की धर-पकड़ की जिम्मेदारी जिस पुलिस टीम को है। उसका सीयूजी नंबर उठता ही नहीं है। इससे सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है कि यहां की पुलिस अपने कार्य को लेकर कितना सक्रिय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed