{"_id":"61fd6b09c0026347562ee45e","slug":"robbed-of-car-purse-and-mobile-by-terrorizing-with-a-gun-ghazipur-news-vns6369891174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से आतंकित कर कार, पर्स और मोबाईल की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे से आतंकित कर कार, पर्स और मोबाईल की लूट
विज्ञापन
मौधा। सैदपुर कोतवाली अंतर्गत बासूपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात चालक को तमंचे से आतंकित कर तीन लुटेरों ने कार, पर्स और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित चालक ने किसी तरह पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है। चालक के अनुसार वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से तीन युवकों ने पियरी तक के लिए कार बुक कराई थी। रात में पियरी पहुंचने पर भाड़ा मांगने पर विवाद किया और उसके साथ मारपीट की।
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित चक खरावन खड़कपुर गांव निवासी धनंजय पांडेय अपने भाई अरुण पांडेय की गाड़ी ओला के माध्यम से चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 10.45 बजे तीन युवकों ने वाराणसी के कैंट स्टेशन से पियरी तक के लिए कार बुक कराई। चालक धनंजय रात 12 बजे कार लेकर पियरी पहुंचा और युवकों से भाड़ा मांगने लगा। इस पर तीनों युवक चालक को मारने-पीटने लगे और तमंचा से आतंकित कर उसका पर्स, मोबाइल और कार लूट ली। चालक को उतारकर तीनों कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह एक ढाबे पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात तक नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चला। चालक की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। सैदपुर के कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।