फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   robbed gold chain by throwing chilli powder in the eye

मिर्ची पाउडर आंख में डालकर लूटी सोने की चेन

Fri, 03 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
robbed gold chain by throwing chilli powder in the eye
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर गांव में बृहस्पतिवार की रात दो नकाबपोशों ने एक महिला की आंख में मिर्ची का पाउडर डाल कर उसकी सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेटाबर खुर्द गांव की रहने वाली देवंती देवी अपने घर में अकेले रहती है। खाना खाने के बाद वह बरामदे में सो गई। देर रात करीब 12 बजे दो नकाबपोश मकान की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। घर में किसी के आने की आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई। जैसे ही महिला उठी कि नकाबपोश बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। इसके बाद उसके गले से सोने की चेन लूट ली, फिर फरार हो गए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तबतक आरोपी भाग चुके थे। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed