फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Roadways buses are now operating daily for the capital of the country

देश की राजधानी के लिए अब रोजाना हो रहा रोडवेज की बसों का संचालन

Wed, 30 Jun 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses are now operating daily for the capital of the country
गाजीपुर। रोडवेज की बस से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। स्थानीय डिपो की ओर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए अब रोजाना बसों का संचालन किया जा रहा है। पहले दिल्ली के लिए सप्ताह में सिर्फ दो दिन बस चलाई जा रही थी। यही नहीं हाल ही में जमानिया-वाराणसी और बारा के लिए भी बस का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में 64 बसें संचालित हैं। डिपो से विभिन्न महानगरों दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर के साथ ही आसपास के अन्य जिलों वाराणसी, आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के लिए बसें चलाई जा रही हैं। दिल्ली के लिए यहां से पहले सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शनिवार को बस संचालित की जा रही थी। इसी क्रम में यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए डिपो प्रशासन की तरफ से देश की राजधानी के लिए रोजाना बस चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत दिल्ली के लिए अब प्रति दिन वाया लखनऊ, सीतापुर होते हुए बस का संचालन किया जा रहा है। सुबह सात बजे इसके प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है। इस संबंध में डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके पांडेय ने बताया कि जमानिया से वाया गाजीपुर-वाराणसी तथा बारा के लिए बस का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। बताया कि कर्मचारियों के प्रयासों का प्रतिफल है कि बसों की तकनीकी दशा एवं डीजल औसत में सुधार के साथ ही डिपो की आय में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

कई चालकों-परिचालकों पर लगा जुर्माना
गाजीपुर। रोडवेज की बसें निर्धारित मार्ग से चलें, बाईपास होकर न जाएं इसको लेकर निगम गंभीर है। निर्देशों का उल्लंघन कर बाईपास का उपयोग करने वाले पंद्रह चालकों एवं 11 परिचालकों के खिलाफ सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की तरफ से अब तक कार्रवाई की गई है। एआरएम ने बताया कि पहली बार चेतावनी, दूसरी बार पांच सौ, तीसरी बार में एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी सुधार न होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed