{"_id":"61d1e76ebe14c375975e1719","slug":"road-to-sonwal-station-will-be-ready-by-the-end-of-this-month-ghazipur-news-vns6313886168","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सोनवल स्टेशन को जनवरी अंत तक मिलेगी पक्की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सोनवल स्टेशन को जनवरी अंत तक मिलेगी पक्की सड़क
विज्ञापन
ढढनी-सुहवल मार्ग से सोनवल स्थित निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन तक पक्की सड़क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की मानें तो जनवरी के अंत तक यह सड़क तैयार हो जाएगी। स्टेशन का निर्माण भी तीव्र गति से चल रहा है।
यात्रियों एवं वाहनों के आने-जाने के लिए ढढनी- सुहवल मार्ग से सोनवल स्टेशन तक 750 नीटर लंबी और पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करीब डेढ करोड़ की लागत से किया जा रहा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक सड़क तैयार कर लेने का दावा आरवीएनएल ने किया है। इस सड़क के बन जाने से लोगों को स्टेशन तक आवागमन में काफी सहूलियत होगी। यह सड़क रेल सह रोड पुल परियोजना के पहले चरण में शामिल है। इसके अलावा करीब 25 करोड़ की लागत से सोनवल में करीब 80 हजार वर्ग मीटर में रेलवे स्टेशन का निर्माण जारी है। आरवीएनएल ने इस साल दिसंबर तक परियोजना के प्रथम चरण के कार्य को पूरा करने की बात कही है। वहीं, निर्माणाधीन इस सड़क के दोनों तरफ लाइट के साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगेे। इससे पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी। सोनवल स्टेशन पर चार प्लेटफार्म होंगे। सोनवल वाले रूट पर ट्रेनों की देखते हुए सात ट्रैक लगाए जाएंगे। कर्मचारियों के लिए आवास, स्टेशन की मुख्य इमारत के साथ ही आरओबी, पेयजल बूथ, प्रतीक्षालय, टिकट घर, प्लेटफार्म पर लाइटिंग के साथ ही यात्रियों के लिए अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं से स्टेशन को सुसज्जित किया जाएगा।
स्टेशन तक आवागमन के लिए सीसी मार्ग का निर्माण जारी है। इसके अलावा स्टेशन का निर्माण भी तेजी से जारी है। जिसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया जायेगा।-सत्यम कुमार, परियोजना निदेशक, आरवीएनएल।