फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 08 Aug 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
road
करंडा। चोचकपुर-सैदपुर मार्ग का निर्माण कार्य कई माह से बंद है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को मौनी बाबा धाम पर धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को पत्रक सौंपा गया। इस दौरान लोगों ने जल्द से जल्द काम शुरू कराने की की मांग की। कहा कि अगर अधिकारी अब भी लापरवाह बने रहे तो आगे जनांदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से चोचकपुर से रामपुर मांझा होते हुए सैदपुर को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसे लोकसभा चुनाव से पहले ही पूरा कर दिया जाना था। चुनाव पड़ जाने के कारण काम रोक दिया गया। इससे चोचकपुर से चांड़ीपुर गांव तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा रह गया। करीब तीन महीने बाद भी इस सड़क की सुधि किसी भी अधिकारी की तरफ से नहीं ली गई। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने आज दिन में मौनीबाबा धाम पर धरना-प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। जानकारी के बाद थानाध्यक्ष करंडा एवं तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी सदर एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। काफी समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। उप जिलाधिकारी से वार्ता के बाद तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि बरसात बाद रुके कार्य को चालू करा दिया जाएगा। अंकुर सिंह (अनुराग,) राजकुमार सिंह, अमित सिंह, बृजेश सिंह, विजय विक्रम सिंह, पवन राय, विपिन राय, पीयूष राय, मनीष पांडेय, विक्की राय, निखिल सिंह, श्रवण कुमार, हर्ष सिंह, अभिजीत सिंह, संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed