{"_id":"613afa204b9ffc3745026f46","slug":"road-accident-on-varanasi-ghazipur-four-lane-highway-overspped-car-overturned-after-colliding-with-divider-three-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर हादसाः तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर हादसाः तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल
Fri, 10 Sep 2021 11:54 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। सिल्वर कलर की कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीचों बीच पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इलाहाबाद चित्रकूट निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (38) बीती रात अपने साथियों के साथ बलिया आए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बलिया से इलाहाबाद वापसी के क्रम में उनकी कार गाजीपुर जिले में नंदगज थाना क्षेत्र के बंतरा गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह सड़क पर पलट गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार को खड़ा किया। उसमें फंसे पवन कुमार (40) निवासी चित्रकूट और मनोज शर्मा (41) फतेहपुर को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन