फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road accident in Ghazipur 9 baraatis injured after Pickup overturned on service lane of Purvanchal Expressway

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर बरातियों से भरी पिकअप पलटी, नौ घायल, तीन की हालत गंभीर

Wed, 22 Jun 2022 04:56 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Jun 2022 04:56 PM IST
सार

 पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर बुधवार सुबह बरातियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Road accident in Ghazipur 9 baraatis injured after  Pickup  overturned on service lane of Purvanchal Expressway
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर बुधवार सुबह बरातियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। हादसा कासिमाबाद थाना  क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव निवासी अर्जुन राजभर की बरात मंगलवार शाम मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव गई थी। बुधवार सुबह बरात विदा हुई। नौ बरातियों के साथ विदाई का सामान लेकर पिकअप डोड़सर के लिए रवाना हुई।  
विज्ञापन


वाहन छोड़कर भागा चालक
कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन के तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। पिकअप सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

घायलों में अरविंद राजभर (25), सुजीत राजभर (18), राजन राजभर (15), सूरज राजभर (15), प्रदुम्न कुमार (17), विशाल राजभर (16), दीपक राजभर (16), चंदन राजभर (18) और कुंदन (16) का इलाज कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जिसमें से अरविंद, राजन और दीपक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि  तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed