{"_id":"60ad2f698ebc3e34fa148cfe","slug":"road-accedant-ghazipur-news-vns5913122144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में संविदा विद्युत कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में संविदा विद्युत कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव स्थित बौद्ध विहार गेट के सामने मंगलवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात मीटर रीडर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मजुई गांव के पास सादात पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, संविदाकर्मी की मौत पर परिजन बिलखते रहे।
नंदगंज थाना क्षेत्र के कूढ़ाचौर (सिरगिथा) गांव निवासी जयप्रकाश यादव (30) आजमगढ़ जिले के लालगंज विद्युत फीडर पर संविदा पर मीटर रीडर था। वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। चकफरीद बाजार स्थित बौद्ध विहार गेट के सामने विपरीत दिशा से आ रही बस में निकले एंगिल में बाइक का पहिया फंस गया। इससे युवक बाइक समेत घिसटते हुए कुछ दूर चल गया। जब-तक घटना स्थल पर आस-पास के लोग पहुंचते युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के साथ बस का पीछा करने लगे। सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव के सामने पुलिस ने चालक को दबोचने के साथ बस को कब्जे में ले लिया। उधर, हादसे की जानकारी होते ही परिजन थाने पर पहुंच गए और शव देखकर रोने बिलखने लगे। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई प्रमोद यादव की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।