फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road accedant

बस से कुचलकर व्यक्ति की मौत

Tue, 11 May 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
road accedant
नंदगंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के पश्चिम रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार को प्राईवेट बस से उतरते समय पैर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई। फरार बस चालक को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। स्टेशन चौराहा निवासी अनुराग गुप्ता (55) सुबह 11 बजे किसी काम से वाराणसी जाने के लिए बस पकड़ी थी अभी बस कुछ ही दूर गई थी कि वह अचानक उतरने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से वह बस से गिर पड़ा और पिछले पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। मृतक अकेले ही घर पर रहता था। दिल्ली में रहने वाली पत्नी किरन, पुत्र शुभम और पुत्री शिवानी को हादसे की खबर दे दी गई है। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि मृतक के ममेरे भाई विशाल जायसवाल की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed