फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rngdari recover two-punk arrested

रंगदारी वसूलने आए दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2015 11:27 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 25 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rngdari recover two-punk arrested
थाना पुलिस ने बीतेे मंगलवार की देर शाम बहादुरगंज स्थित बीयर और अंग्रेजी
विज्ञापन
शराब की दूकान के सेल्समैन से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूलने आए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। इस मामले में बीयर दूकान के मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तीसरे बदमाश की तलाश कर रही है।

पाली गांव निवासी रविकांत राय की बहादुरगंज में बीयर की दूकान है। उसी से सटे राजू चौबे की अंग्रेजी शराब की दूकान है। बीयर की दूकान पर सेल्समैन नितिन कुमार तथा अंग्रेजी की दूकान पर राकेश रावत सेल्समैन है।

इन दूकानों पर पिछले 15 दिन से बदमाश आ रहे थे और गुंडा टैक्स के नाम पर एक-एक लाख रुपये मांग रहे थे। साथ ही देने पर दूकान बंद कराने की धमकी देते रहे। इससे परेशान होकर सेल्समैनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले को गोपनीय रूप से जांच कर रही थी।

मंगलवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवक बीयर की दूकान पर पहुंचे और सेल्समैन को पिस्टल सटाकर उससे पैसे मांगे। बदमाशों पर नजर पड़ते ही पहले से दूकान से कुछ पर खड़े पुलिस कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीसरा मौके का लाभ उठाते हुए पैदल ही वहां भाग निकला।

पुलिस युवकों को थाने लाई। पूछताछ में युवकों ने खुद को मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर निवासी विजय सिंह तथा अश्विनी सिंह बताया। दोनों ने अंग्रेजी शराब और बीयर के सेल्समैन से एक लाख की रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की। इस मामले में बीयर के मालिक रविकांत राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके ओझा ने बताया कि फरार मेन आरोपी रकौली गांव निवासी रवि सिंह की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed