फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rjwaha leaving water in anger at the fair

रजवाहा में पानी नहीं छोड़ने पर फूटा गुस्सा

Fri, 07 Aug 2015 11:17 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 07 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rjwaha leaving water in anger at the fair
ताड़ीघाट रजवाहा में पानी न छोड़ने से क्षेत्र के किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। किसानों ने ढ़ढनी-मलसा मार्ग पर स्थित इजरी नहर की पुलिया के पास देवकली पंप कैनाल खंड प्रथम के अधीशासी अभियंता दिनेश सिंह और अंवर
विज्ञापन


अभियंता एसडी वर्मा का घेराव कर विरोध जताया। रजवाहा में पानी छोड़े जाने को लेकर अधिकारियों और किसानों में काफी देर-तक कहासुनी होती रही। जानकारी मिलते ही पंचायती राजमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेंद्र यादव ने
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया और उपस्थित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रजवारा में जल्द पानी छोड़ने का निर्देश दिया।

 वहीं ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि से मांग की रजवाहा में बेटावर के पास बनेपक्के छलके को तत्काल तोड़ा जाए। जिससे पानी रजवाहा में अधिक मात्रा में आ सके। ग्रामीणों का आरोप था कि आज तक ताड़ीघाट रजवाहा टेल
विज्ञापन
विज्ञापन


तक पानी नहीं पहुंचा है। इसके चलते किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। सिंचाई न होने से खेतों में दरार पड़ गए है और धान की रोपाई करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने नहर में


जगह-जगह बने बंधे को तत्काल हटाया जाय। मंत्री के प्रतिनिधि ने मांगों को जायज ठहराते हुए अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने और रजवाहा में पानी छोड़ने का निर्देश दिया। तब जाकर कहीं किसानों का गुस्सा शांत

हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रधान शफीक खां, वीर बहादुर सिंह, अनिल यादव, मिंटू यादव, गिल्लू यादव, नेहरू बिंद, गंगाप्रसाद, सुभाष, दीपू शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed