फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rioters buried in the dust; no respite now for the mafia's backers: CM

दंगाई मिट्टी में दफन, माफिया के पैरोकारों की अब खैर नहीं : सीएम

Fri, 31 Jul 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rioters buried in the dust; no respite now for the mafia's backers: CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ओडीओपी में शामिल जूट वॉल हैंगिंग भेंट करते जिले के प्रभारी मंत्री
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को 692 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मंच से विपक्ष, माफिया और स्थानीय राजनीति पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगाई मिट्टी में दफन हो चुका है, माफिया की पैरोकारी करने वालों की अब खैर नहीं है। उत्तर प्रदेश में अब दंगाइयों और माफिया का दौर समाप्त हो चुका है। गरीब का बेटा आज निर्भय होकर रामलीला का आयोजन करता है। यदि कोई असलहा लहराकर दंगा करने की कोशिश करेगा तो उसे मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपरोक्ष रूप से स्थानीय सांसद पर भी निशाना साधा। कहा कि जनता को ऐसे जनप्रतिनिधि चुनने चाहिए जो उनकी पैरोकारी करें। ऐसे सांसद नहीं चाहिए जो अवैध असलहा लाइसेंस बनाने में व्यस्त हों। ऐसे लोगों को जनता के हितों की नहीं, अपराधियों की चिंता रहती है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इन दलों ने राष्ट्रनायकों के बजाय विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देने के बजाय सालार मसूद गाजी के नाम पर मेले लगाए गए। उनकी सरकार ने इस परंपरा को बदलते हुए राष्ट्रनायकों को सम्मान दिलाया और उनकी स्मृति में स्मारक, मेडिकल कॉलेज तथा अन्य विकास कार्य कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कृष्णानंद राय हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि पहले माफिया सत्ता के संरक्षण में पलते थे। अब अपराधियों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों की भी दुर्गति तय है। माफिया किसी के नहीं होते, वे समाज का खून चूसते हैं और बेटियों की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बनते हैं। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने ऐसे लोगों को कानून के सामने झुकने पर मजबूर किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विकास के मोर्चे पर जिले को 692 करोड़ रुपये की 268 परियोजनाओं की सौगात दी। कहा कि मेडिकल कॉलेज, फोरलेन सड़कें और बेहतर कनेक्टिविटी से गाजीपुर की तस्वीर बदली है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को चंदौली, वाराणसी होते हुए शक्तिनगर तक विस्तारित किया जाएगा, इससे पूर्वांचल को नई रफ्तार मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, राष्ट्रवाद और विकास को एक साथ जोड़ते हुए जनता से डबल इंजन सरकार के साथ खड़े रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed