फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rice millers staged a sit-in for the demands

मांगों को लेकर राइस मिलरों ने धरना दिया

Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rice millers staged a sit-in for the demands
राइस मिलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर गाजीपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चावल की रिकवरी को 67 प्रतिशत से घटाकर साठ प्रतिशत करना, कुटाई 30 से बढ़ाकर 250 रुपये प्रति कुंतल करने, होल्डिंग चार्जेज की अवधि को 45 दिनों से बढ़ाकर 75 दिन करने तथा पिछले बकाया का भुगतान करने आदि मांग शामिल है। मिलरों में इस बात को लेकर बेहद रोष है कि शासन ने अब तक किसी भी मांग को नहीं माना है। यही कारण है कि मिलरों को हड़ताल को जारी रखने को विवश होना पड़ रहा है। कहा कि मिलरों ने मांग पूरा होने तक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। धरना में जिलाध्यक्ष अजीत राय, उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, महामंत्री रामजन्म यादव, संरक्षक अभय यादव, संजय शर्मा, संजय सिंह, ज्ञानप्रकाश, अकबर अली, अनिल गुप्ता, सोनू राय, बृजेश तिवारी, रतन जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed