फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Revenue team removed encroachment from the land of the pond

राजस्व टीम ने तालाब की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 13 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Revenue team removed encroachment from the land of the pond
खानपुर थाना क्षेत्र के अमेहता गांव में बृहस्पतिवार को सैदपुर के नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने सार्वजनिक तालाब पर से अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही एक अतिक्रमणकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

सैदपुर के नायब तहसीलदार आशीष सिंह ने बताया कि अमेहता गांव में गाटा संख्या 603 करीब 6 बिस्वा का तालाब था। तालाब के किनारे बसे ग्रामीणों ने उसे पाटकर मकान, झोपड़ी और बाउंड्री वॉल का निर्माण कर लिया है। इससे मौके पर तालाब का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इसकी शिकायत की गई थी। राजस्व कर्मियों से शिकायत की जांच कराई गई, जो सही मिली। अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची राजस्व कर्मियों को देख कर सीमांकन की गई भूमि से अतिक्रमणकर्ताओं ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया। जबकि तालाब पर बने पक्के मकान को न हटवाने पर भोला यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed