{"_id":"68a0d1f3584fc19d91087b58","slug":"revatipur-won-the-title-match-by-defeating-ghazipur-team-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-137622-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गाजीपुर टीम को हराकर रेवतीपुर ने जीता खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गाजीपुर टीम को हराकर रेवतीपुर ने जीता खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
रेवतीपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार को एक दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में मेजबान रेवतीपुर इलेवन ने गाजीपुर इलेवन को ट्राइब्रेकर में 5-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मैच के शुरुआती मिनट से ही दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने एक-दुसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले जारी रखे। मैच के 32वें मिनट में रियाज और 40वें मिनट में छोटू ने गोल कर गाजीपुर का स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद रेवतीपुर की टीम के लिए 43वें मिनट में टीपू पाल ने गोलकर कर स्कोर 2-1 कर दिया। मध्यांतर के बाद मैच के 55वें मिनट में एहसान ने रेवतीपुर के लिए गोलकर स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद मुकाबला ट्राइब्रेकर में चला गया।
इसमें रेवतीपुर ने गाजीपुर को 5-3 से हरा दिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि मुकेश पांडेय और इमरान खान ने विजेता रेवतीपुर इलेवन और उपविजेता गाजीपुर इलेवन की टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया। इसमें रेफरी की भूमिका में सर्वेश यादव व कमेंटेटर जन्मेजय चौरसिया थे। इस अवसर पर मनोज, शिवम पांडे, अरविंद, गोपाल, सूरज सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।