फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Returned from the hospital, the delivery platform

अस्पताल से लौटाया, प्लेटफार्म पर डिलीवरी

Thu, 12 Jan 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Returned from the hospital, the delivery platform
अस्पताल से लौटाया, प्लेटफार्म पर डिलीवरी
बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला पहुंची तो डॉक्टर गायब मिले। महिला स्वास्थ्य कर्मी मिली लेकिन उसने गर्भवती को बिना चेकअप वापस कर दिया। घर लौटते समय महिला ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बच्ची को जन्म दिया। जीआरपी ने महिला को सदर अस्पताल भेजवाया। वहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

दिलदारनगर के उसिया दलित बस्ती निवासी सिकंदर की पत्नी तारा देवी (40) गर्भवती थी।

बुधवार की सुबह तारा देवी को दर्द शुरू हुआ तो सिकंदर उसे लेकर सिकंदर दिलदारनगर बाजार स्थित सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। सिकंदर का आरोप है कि अस्पताल पर डॉक्टर नहीं मिले। एक महिला  स्वास्थ्य कर्मी वहां थी, लेकिन उसने चेकअप करने के बजाय लौटा दिया। इसके बाद दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर तारा देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने चादर का घेरा बना दिया। इसी दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जीआरपी प्रभारी अतुल कुमार पांडेय ने फोन कर 102 नंबर की एंबुलेंस को बुलाया। उसी से महिला और उसकी बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जच्चा, बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed