{"_id":"6154b43d8ebc3e62910401fe","slug":"retired-soldier-dies-after-bike-overturns-ghazipur-news-vns614483485","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पलटने से रिटायर्ड सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पलटने से रिटायर्ड सिपाही की मौत
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के टोडरपुर नसीराबाद गांव के पास बुधवार की शाम पांच बजे सैदपुर-करंडा मार्ग पर गड्ढे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार सेवानिवृत्त सिपाही की मौत हो गई। वह प्रयागराज से पेंशन का कागजात जमा करके बाइक से घर आ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया।
करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी महातिम राम (60) प्रयागराज में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे। बीते जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए थे। पेंशन का कागजात जमा करने के लिए वह बाइक से बीते 28 सितंबर को प्रयागराज गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद बाइक से घर आ रहे थे। टोडरपुर नसीराबाद गांव के पास सैदपुर-करंडा मार्ग पर गड्ढे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सेवानिवृत्त सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए सैदपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण परिवार के सदस्यों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सीओ बलराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।